6 New Highway in Haryana : हरियाणा सरकार आए दिन कई योजनाओं को लॉन्च कर रही है। इसी बीच हरियाणा प्रदेश की सरकार जींद शहर को 6 नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए कार्य शुरू करने में जुटी हुई है। जिसमे 152डी नेशनल हाईवे बनकर बिल्कुल तैयार हो चुका हैं। वहीं रोहतक से पंजाब जाने के लिए नेशनल हाईवे भी बनकर रेडी हो गया है। अन्य नेशनल हाईवे पर कार्य चल रहा है। आगे हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे की हरियाणा शहर में कौन- कौन से हाइवे बनकर तैयार होने वाला है?
जाने हरियाणा (Haryana) शहर में कौन – कौन से हाइवे बनकर तैयार होने वाला है?
हरियाणा के सोनीपत से जींद के बीच में यात्रा आसान करने के लिए 352 ए नेशनल हाईवे बनाया जा रहा है। जहां पर निर्माण कार्य जोरों- शोरों से चल रहा हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत इस हाईवे का निर्माण कार्य दो अलग कंपनियों के द्वारा किया जा रहा हैं। इस हाईवे की लंबाई 80 किलोमीटर हैं जिसे दो भागों में बांटा गया हैं। इस हाईवे का निर्माण कार्य सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जींद दो हिस्सों में चल रहा हैं।
इतने करोड़ की लागत से बनेगा यह हाइवे
वही दूसरी ओर जींद और पानीपत के बीच में सरकार स्टेट हाईवे बनाने जा रही हैं। इस हाईवे के निर्माण में हरियाणा सरकार ने करीब 170 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है। इस हाईवे का निर्माण कार्य सेंटर रोड फंड स्कीम के तहत किया जाएगा।
बता दें कि 152 डी बनने के बाद जींद के निवासियों का अंबाला और चंडीगढ़ का सफर आसान हो गया हैं। पहले चंडीगढ़ से अंबाला जाने वाले लोगो को 3 से 4 घंटे का समय लगता था, लेकिन 152 डी बनने के बाद यह यात्रा 2 घंटे में इजली पूरा हो जायेगा। इस नेशनल हाईवे के बनने के बाद दिल्ली और राजस्थान की यात्रा भी आसानी से हो जायेगी।
रोहतक-जींद और नरवाना नेशनल हाईवे 352 जींद शहर को रोहतक और नरवाना से कनेक्ट करने वाला है। जहां यह हाइवे बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस हाईवे के बनने के बाद जींद के लोगों का रोहतक से दिल्ली के साथ पंजाब का जाना भी आसान हो जायेगा।
भविष्य में जींद शहर की कनेक्टिविटी पानीपत – डबवाली नेशनल हाईवे से कर दी जाएगी। इस नेशनल हाईवे को बनाने की अनुमति मिल गई हैं। वही यह हाईवे बनने के बाद करनाल, जींद, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा को कनेक्ट करेगा। यह हाईवे सिरसा से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर तक बनाया जाएगा। वही एनएचएआई द्वारा जम्मू कटर दिल्ली नेशनल हाईवे का निर्माण किया जा रहा हैं। यह हाईवे जींद जिले के पीलूखड़ा से होकर गुजरेगा, इस हाईवे के निर्माण के बाद जींद के लोगों को जम्मू कश्मीर का सफर करने में आसानी होगी।