Sonakshi Sinha बोली की अब हॉस्पिटल भी नहीं जा सकती , ले ली लोगो की क्लास

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध गयी है। वही उनके इस शादी समारोह में उनके फैमिली और कुछ खास फ्रेंड्स शामिल हुए थे। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी मुम्बई के बांद्रा वाले घर में हुई जोकि एक सिविल मैरिज थी। इसके बाद शाम को एक बहुत बड़ा रिसेप्शन हुआ जिसमे कई लोग शामिल हुए और वर-बधु को शादी की शुभकामनाये दिए। वही शादी बाद से अभिनेत्री काफी चर्चा का विषय बनी हुई ही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शादी की वजह से Sonakshi Sinha हुई ट्रोल

जहाँ इस शादी की वजह से कई लोग सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल कर रहे थे क्योंकि उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से शादी की। इस विवाह में ना तो निकाह पढ़ा गया और ना ही फेरे हुए, ये रजिस्टर्ड मैरिज थी। अब शादी के करीब 12 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

अपनी जीवन को लेकर सोनाक्षी ने कही ये बात

एक इंटरव्यू में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद अपने जीवन को लेकर कहा कि, ‘यह इससे बेहतर कभी भी नहीं रहा। इसकी खूबसूरती यही है कि मैं भी काफी हद तक वैसा ही महसूस कर रही हूं। मुझे खुशी है कि शादी से पहले मेरी जिंदगी बहुत अच्छी थी और अब मैं उसी स्थिति में वापस आ गई हूं। मैं काम पर वापस आकर बहुत खुश हूं।’

वहीं कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो और उनके पति जहीर इकबाल हॉस्पिटल से बाहर आ रहे थे। इस बात पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘शादी के बाद एकमात्र बदलाव यह आया है कि अब हम अस्पताल नहीं जा सकते क्योंकि जैसे ही आप निकलते हो लोगों को लगता है कि आप गर्भवती हो।

यही एकमात्र अंतर है।’ आपको बता दें कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ने शादी से पहले एक-दूसरे को 7 साल तक डेट किया था। जहा सात साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और शादी के बंधन में बंध गए।

About Pooja Singh

वेब कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ राइटिंग में तीन साल से ज़्यादा के अनुभव वाले एक पेशेवर के तौर पर, मुझे हमेशा लिखने की प्रक्रिया में आनंद मिला है, जो मुझे अपने विचारों को सुलझाने और स्पष्ट, सम्मोहक कथनों को व्यक्त करने में सहायता प्रदान करता है। वर्तमान समय में एक स्वतंत्र कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए, मेरे पास मनोरंजन, राजनीति, खेल, जीवनशैली और तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाचार सामग्री तैयार करने का अनुभव है। मेरा अनुभव मुझे अपनी लेखन शैली को अलग-अलग दर्शकों और विषयों के हिसाब से ढालने में सक्षम बनाता है, जिससे हर बार आकर्षक और जानकारीपूर्ण सामग्री सुनिश्चित होती है।

1 thought on “Sonakshi Sinha बोली की अब हॉस्पिटल भी नहीं जा सकती , ले ली लोगो की क्लास”

Leave a Comment