दोस्तो मालूम हो कि हालही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और राजनेता सत्रुध्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा की शादी हुई थी। वही शादी के कुछ समय बाद उनके पिता यानी शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हो गए थे। जिसे जानने के बाद सिनेमा जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गया था। जहां उनके अस्पताल में भर्ती होने के कई वजह भी आ रही थीं। हालांकि, अब इन सारी अटकलों पर विराम लग गया है। जिसे लेकर खुद शत्रुध्न सिन्हा ने जानकारी साझा की है और फैंस के चिंताओं को दूर कर दिया है। किसी बारे में उन्होंने बताया कि क्या हुआ था। वही अपनी हेल्थ के अलावा सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से शादी पर भी कई बाते साझा की है। आगे हम आपको इस लेख के माध्यम से इस बारे में विस्तार से बताएंगे।
अपने हेल्थ को लेकर शत्रुध्न सिन्हा ने कही ये बात
हिंदी सिनेमा जगत के अभिनेता रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया गया कि ऐसी खबरें थीं कि आप सोफा से नीचे गिर गए थे? जिसके बारे में जवाब देते हुए राजनेता शत्रुध्न सिन्हा ने कहा कि, ‘मैं यही कहूंगा कि लता मंगेशकर जी का एक सॉन्ग था। जिसके सुर थे मैं सोफे से गिर पड़ी।’ वही इस बात को कहते हुए हल्की सी स्माइल के बाद उन्होंने कहा कि यह एक मजाक था। ‘मेरे पास इतना वक्त कहां है कि मैं सोफे पर रोल करूं और नीचे गिर जाऊं।’
वही इसके बाद शत्रुध्न सिन्हा से सवाल किया गया कि तब यह खबर क्यू फैली की आप गिर गए। जिसपर उन्होंने कहा कि ‘मैं जानता हूं कहां से आ रही हैं, लेकिन वो इंसान मेरा बुरा नहीं चाहता है तो इसलिए खैर छोड़ो इस बात को। वही उन्होंने कहा, ‘मैंने यह भी सुना कि मेरी सर्जरी हुई है तो मेरी सर्जरी हुई और मुझको इस नहीं पता।’
शत्रुध्न सिन्हा ने अपनी बेटी की शादी को लेकर कही ये बात
बॉलिवुड जगत के अभिनेता रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे अपने अस्पताल में भर्ती होने को लेकर कहा कि, ‘सिर्फ जो वर्ष में चेकअप होते हैं उनके लिए ही एडमिट था। इससे ज्यादा कुछ भी नही। जो भी 60 साल के हैं मैं उनसे भी यही कहना चाहूंगा कि उन्हें अपना समय – समय पर चेकअप करवाना चाहिए।’
शत्रुध्न सिन्हा ने आगे कहा कि, ‘ मैं इलेक्शन कैंपेन के लिए काफी यात्रा कर रहा था। वही उसके बाद मेरी बेटी का विवाह हो गई। अब मैं जवान तो हूं नहीं कि पूरा दिन काम करू और रात में पार्टी करू। इसलिए मैंने अस्पताल में अपना चेकअप कराया।’
वही अपनी बेटी यानी सोनाक्षी सिन्हा के बारे में उन्होंने कहा कि,’मैं बहुत +खुश हु की मेरी बेटी की शादी हो गई और वो अपनी शादीशुदा जीवन में खुश रहे।’ इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, ‘जो लोग इस शादी से खुश नहीं है उनके लिए कुछ नहीं कह सकता।’