जानिये क्यों ज़हीर इकबाल ने कहा की Sonakshi Sinha ने उनके साथ धोखा किया है

Sonakshi Sinha : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी शादी के बाद से ही काफी सुर्खियों में बनी हुई है। वही वो इन दिनों अपने पति जहीर इकबाल के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी का भरपूर आनंद ले रही है। अब इसी बीच उन्होंने अपनी मैरिज लाइफ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने एक ऐसा वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसने जहीर इकबाल का ध्यान खींच लिया है। इतना ही नहीं जहीर इकबाल ने कहा कि पत्नी सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें धोखा किया है। हालांकि, जहीर इकबाल ने ये बात मस्ती-मजाक में कही है। तो आइए जानते है विस्तार से इस वीडियो के बारे में।

Sonakshi Sinha की वीडियो पर जहीर ने किया ऐसा कॉमेंट

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हालही में एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें देखा जा सकता सोनाक्षी सिन्हा मेकअप कर रही हैं और शादी के बाद वाली डेट नाइट के लिए तैयार होती दिख थी है। जिसमे वह बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव नजर आ रही है। वही सोनाक्षी सिन्हा ने ये पोस्ट किया, तो उनके पति जहीर इकबाल ने दो मजेदार कमेंट कर दिया। जिसे देख फैंस भी इसका लुत्फ उठा रहे है।

Sonakshi Sinha
जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा की वीडियो पर पहला कमेंट में लिखा, ‘मेरे साथ धोखा हुआ है मॉय लॉर्ड।’ वही दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा, ‘इसमें कोई हैरानी नहीं है, आप हमेशा मुझसे पहले ही रेडी हो जाती हैं। इसी के साथ जहीर ने हंसने वाली एक इमोजी भी साझा की है। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल के कमेंट पर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे है।

सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कही ये बात

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बाद अपनी निजी जिंदगी को लेकर कहा कि, जहीर इकबाल से शादी करना उन्हें घर लौटने जैसा लगता है, क्योंकि अब उन्हें जहीर इकबाल के साथ समय बिताने का वक्त मिलता है। सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी कहा कि उनके हसबैंड उनके एक अच्छे दोस्त की तरह भी है। बता दें कि जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए।

About Pooja Singh

वेब कंटेंट राइटिंग और न्यूज़ राइटिंग में तीन साल से ज़्यादा के अनुभव वाले एक पेशेवर के तौर पर, मुझे हमेशा लिखने की प्रक्रिया में आनंद मिला है, जो मुझे अपने विचारों को सुलझाने और स्पष्ट, सम्मोहक कथनों को व्यक्त करने में सहायता प्रदान करता है। वर्तमान समय में एक स्वतंत्र कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए, मेरे पास मनोरंजन, राजनीति, खेल, जीवनशैली और तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाचार सामग्री तैयार करने का अनुभव है। मेरा अनुभव मुझे अपनी लेखन शैली को अलग-अलग दर्शकों और विषयों के हिसाब से ढालने में सक्षम बनाता है, जिससे हर बार आकर्षक और जानकारीपूर्ण सामग्री सुनिश्चित होती है।

Leave a Comment